हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के गांव भदौरा में एक माह से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में एक माह से ठप पड़ी पेय जल आपूर्ति से आक्रोशित ग्राम वासियों ने किया प्रदर्शन। ग्राम भदौरा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति की जा रही थी। जिससे ग्रामवासियों और विशेष रूप से ऐसे गरीब लोगों को जिनके घरों में समरसेविन या विद्युत कनेक्शन नहीं है पेय जल आपूर्ति का लाभ मिल रहा था।