भितरवार: बाँसोडी गांव के नरबाई में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
बाँसोडी में किसानों द्वारा खेतों में जलाई गई नरवाई की आग शासकीय गेहूं खरीदी केंद्र तक पहुंच गई। खरीदी केंद्र पर काम रोकना पड़ा। कर्मचारियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। नरवाई जलाने पर प्रशासन ने इस पर जुर्माना भी लगाया था लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही है।