कोईलवर: कोईलवर में पेट्रोल संकट की जमीनी सच्चाई, धक्का देकर पंप तक पहुंचे लोग भी लौटे निराश
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत मंगलवार को भी बरकरार रही। हालात इतने खराब दिखे कि कई लोग तेल खत्म होने के बाद अपनी बाइक को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जब पब्लिक एप की टीम कोईलवर प्रखंड के हरिपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो नोजल मैन ने बताया कि तेल नहीं है।