उचेहरा: जबलपुर के लीजेंडरी रन उत्सव में मैहर के योगाचार्य अनिकेत पाल प्रथम , 20 बच्चों ने लिया मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग
जबलपुर। शहर में आयोजित लीजेंडरी रन उत्सव में मैहर के युवा योगाचार्य अनिकेत पाल ने अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का प्रभावशाली किरदार निभाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल, स्मार्ट वॉच एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।