पाली: पाली स्थित सीओ कार्यालय के पास नाले में खड़े पेड़ों में अचानक लगी भीषण आग, थाना प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Pali, Lalitpur | Jun 12, 2026 कस्बा पाली स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास नाले में खड़े हुए पेड़ों में गुरुवार रात्रि के समय अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि पास में बनी हुई बस्ती तक आग पहुंचने से पहले ही उसे पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।