लखीमपुर: लखीमपुर हमदर्द दवाखाना तिराहे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहर के हमदर्द दवाखाना तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे हमदर्द दवाखाना के पास शुरू हुए प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।