चास: सेक्टर 1-भर्रा बस्ती पुल जर्जर, कांग्रेस ने मरम्मत को लेकर सौंपा ज्ञापन
Chas, Bokaro | Jul 9, 2026 बोकारो जिले के सेक्टर 1 से भर्रा बस्ती को जोड़ने वाले पुल की स्थिति बेहद खराब हो गई है। विशेष प्रमंडल, बोकारो द्वारा वर्ष 2005 में निर्मित इस पुल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।