बांसवाड़ा: नेशनल हाईवे पर लूट और मारपीट के मामले में 18 लोगों के खिलाफ सदर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर राहगीरो के साथ लूट डकैती और नकबजनी मारपीट के खिलाफ सदर पुलिस ने संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि ऐसे 18 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.!जिसकी जांच शुरू कर दी है।