बक्सर: आपसी विवाद में पुत्र ने पिता पर तानी पिस्टल, युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 11, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के महदह गांव में आपसी विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता पर पिस्टल तान दी. सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से अवैध पिस्टल को जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि महदह गांव निवासी सरोज सिंह और उनके पुत्र रौशन कुमार के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया.