प्रतापगढ़: केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज में BJP का झंडा देख पत्रकार को पीटा, बंधक बनाया, गार्ड पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज में कार पर भाजपा का झंडा देख गार्ड श्रवण कुमार पाल ने बुधवार देर शाम पत्रकार सुनील सोमवंशी को रोक लिया। विरोध करने पर गार्ड ने जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया और परिवार सहित तीन घंटे बंधक बनाए रखा। साथी पत्रकारों और पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। एसपी के निर्देश पर आरोपी गार्ड के खिलाफ गुरूवार सुबह 8 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है