खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार आरोपी को बुधवार दोपहर 12 बजे मेहदावल बाईपास चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कुलुहा लकड़ा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।