पटना ग्रामीण: अटल पथ पर एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
आज अटल पथ पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ। बता दें कि घायल बाइक सवार युवक का नाम अरविंद कुमार बताया जा रहा है जो कि दानापुर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से राजीव नगर स्थित एक निजी क्लीनिक में घायल को कराया गया भर्ती जहां घायल का उपचार हो रहा है।