पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में की गई कटौती एक ऐतिहासिक फैसला है
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए गैस सिलेंडर के दामों में ₹100 की कटौती का फैसला लिया है। इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं का सम्मान बढ़ाने में लगे हुए हैं।