पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का दावा, आरा से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान साफ शब्दों में कह दिया कि आरा से चुनाव हम ही लड़ेंगे। वहीं ,सीट शेयरिंग को लेकर बताया कि आने वाले दो-चार दिनों में सारा कुछ हो जाएगा। चिराग पासवान की नाराजगी पर कहा कि सबको मना लिया जाएगा