पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा, बिहार में चुनाव जल्द होने वाले हैं
कदम कुआं में शुक्रवार को राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के घर पर आईटी विभाग ने छापेमारी की। इसे लेकर जब राजद कार्यालय में राजद नेता सुधाकर सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे जाहिर होता है कि बिहार में जल्द चुनाव होने वाले हैं। जितनी तेजी से भारत सरकार रेड करती है इससे लगता है कि राज्य में चुनाव आने वाली है।