कुआडीह गांव में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कई बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से गांव पिछले 24 घंटे से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद विभाग ने अब तक बिजली बहाल नहीं की। इससे पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हैं।