थाली-कटोरा लेकर प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शारदा को न्याय दिलाने की मांग
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले थाली-कटोरा लेकर पीबीएम अस्पताल से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
#bikaner #pbmhospital #breakingnews #Congress #bikanernews
RajasthanNews
BreakingNews
SSSONews