टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में सांसद द्वारा लहंगे और शगुन का वितरण, आठ कन्याओं के विवाह के लिए सौगात भेजी
टाटीझरिया प्रखंड में सांसद के सौजन्य से लहंगे और शगुन का हुआ वितरण, आठ कन्याओं के विवाह के लिए भेजी सौगात। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। सांसद द्वारा कन्यादान के निमित्त चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को टाटीझरिया प्रखंड की आठ जरूरतमंद बहनों के विवाह के लिए उपहार स्वरूप लहंगा और शगुन का परिधान भेंट किया गया।