सरमथुरा: धरने की आड़ में असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, हाईवे को जाम करने की कोशिश में पुलिस वाहनों को बनाया निशाना
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरने के बीच शनिवार को सरमथुरा में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धरने की आड़ में कथित तौर पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया। इस दौरान कस्बे में कुछ प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं हाईवे को भी जाम करने की कोशिश की गई। घटनाक्रम के बाद पुलिस-प्