पटना ग्रामीण: अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
भोजपुरी अभिनेता व नेता खेसारी लाल यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। बंद कमरे में काफी देर तक तीनों के बीच बातचीत हुई। वहीं शनिवार शाम करीब 7:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज नितिन नवीन का जन्मदिन है इसलिए वह उन्हें बधाई देने के लिए आए थे।