गावां: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
Gawan, Giridih | Mar 29, 2026 गावां प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 132वें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आवास पर मन की बात को सुना।