मंझनपुर: कमासिन के पास झपकी के कारण ट्रक डंपर से टकराया, चालक की मौत, तीन घायल, दो को प्रयागराज रेफर किया गया
सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। वहीं दो को प्रयागराज रेफर किया गया है।