नवाबगंज: बेरहरा गांव में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया, किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए
बाराबंकी के देवा ब्लॉक के बेरहरा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष टीकाकरण कैंप का शनिवार करीब 11 बजे आयोजन किया।इस कैंप में 14 वर्ष से अधिक आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए गए।साथ ही, बच्चों को खसरा, निमोनिया और दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण भी किया गया।