गुना नगर: गुनिया नदी संरक्षण के लिए कलेक्टर ने 8 चयनित स्थानों पर चौथे चरण की पदयात्रा की, प्रगति का जायजा लिया
गुना शहर के बीचो-बीच से निकली गुनिया नदी के चौड़ीकरण गहरीकरण और संरक्षण के लिए अभियान जारी है। 24 मई को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने चयनित 8 प्वाइंटों पर अधिकारियों जन प्रतिनिधियों पर्यावरण प्रेमियों जल चिंतकों के साथ पैदल यात्रा की। अभी तक किए गए कार्य की प्रगति देखी, लोगों से चर्चा का अतिक्रमण के साथ अन्य सुझाव भी लिए। लगातार कार्य के आदेश दिए।