कैराना: कैराना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 40 निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचे बरामद, एक गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Oct 19, 2026 कैराना पुलिस ने ग्राम बरनावी के जंगल में ट्यूबवैल पर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 21 बने हुए और 19 अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किए हैं। मौके से गांव बरनावी निवासी हारून को गिरफ्तार किया गया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि ट्यूबवैल पर छापा मारकर अवैध शस्त्र निर्माण का खुलासा किया गया है।