अकबरपुर: वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व
वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में माती पुलिस लाइन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग किया गया।