जांजगीर: 48 घंटे में तीन मंदिरों से 16 लाख 60 हजार रुपए की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए
जांजगीर-चांपा पुलिस ने महत, जगमहंत और बम्हनीडीह के मंदिरों में हुई 16 लाख 60 हजार रुपये की चोरी का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपियों ने घटना से एक दिन पहले मंदिरों की रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी। करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।