अशोक नगर: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती: प्रेक्षक ने दिए डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश
अशोकनगर में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के नियुक्त प्रेक्षक उपेन्द्रनाथ शर्मा ने शनिवार को दोपहर 3 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम नियमानुसार सूची से हटाने के निर्देश दिए गए।