भितरवार: सड़क हादसे में रिछारी कला के मृत दंपति के आश्रितों को मिलेगी ₹4 लाख की आर्थिक सहायता
भितरवार अनु विभाग के अंतर्गत फायर ब्रिगेड एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मृत दंपति के आश्रितों को सरकार द्वारा संबल योजना के तहत ₹400000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक दंपति के दोनों बच्चों को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। रिछारी कला निवासी बंटी जाटव की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।