संभावित बाढ़-2026 को लेकर जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर की निगरानी, राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल, विद्युत एवं संचार व्यवस्था सहित सभी बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई।
बताया गया कि जिले के सभी 20 तटबंध सुरक्षित हैं, 11 अतिसंवेदनशील स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य पूरा हो चुका है तथा गंगा, बूढ़ी गंडक एवं बलान नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए 24×7 जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) सक्रिय रखते हुए आपात स्थिति में 06243-250626 एवं 9279808780 पर संपर्क करने की अपील की है।
@iprdbihar
#begusarai
#disasterpreparedness
12 views | Begusarai, Bihar | Jul 20, 2026