बड़हिया: वीरुपुर थाना पुलिस ने पाली गांव में पुल के पास से शराबी को किया गिरफ्तार, लावारिस महुआ शराब भी जब्त
वीरुपुर पुलिस ने पाली गांव में पुल के नीचे महारानी स्थान के समीप से पाली गांव के रहने वाले सीताराम महतो के पुत्र रामेश्वर महतो को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. बुधवार अपराह्न 12:05 बजे शराबी को वीरुपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. इधर पाली पुल के पास झाड़ी में छुपा कर रखा गया 6. 5 लीटर महुआ शराब पुलिस द्वारा जप्त किया गया.