बाढ़: ग्रामीण बैंक के सीएसपी ग्राहक के साथ साइबर फ्रॉड, खाते से ₹43 हजार गायब
Barh, Patna | May 15, 2026 बाढ़ के गुलाब बाग स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी के ग्राहक से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। ग्राहक रामजतन रविदास ने शुक्रवार लगभग 2 बजे बताया कि वह कई दिनों से पैसा नहीं निकाल रहा था, लेकिन जरूरत पड़ने पर जब पैसा निकालने बैंक के सीएसपी केंद्र पहुंचा तो उन्हें बताया गया कि आपका पैसा निकल चुका है। यह सुनकर वह काफी परेशान हो गया।