रेवदर: रेवदर के मंडार में नगर पालिका ने बाजार का निरीक्षण किया, प्लास्टिक पर सख्ती, 30 किलो थैलियां जब्त कर ₹7000 का जुर्माना वसूला
Reodar, Sirohi | Apr 9, 2026 रेवदर के नगर पालिका मंडार द्वारा “Say No to Plastic” अभियान के तहत आज क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया। नगर पालिका की टीम ने बाजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों का उपयोग पाया गया। इस पर नगर पालिका ने तुरंत कार्रवाई की