पुसा उमा पांडेय कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने, अगले सत्र से पीजी में सभी विषयों की पढ़ाई शुरू करने और नियमित कक्षा संचालन सहित बुनियादी सुविधाओं की उठी मांग
#पूसा, #समस्तीपुर
पूसा प्रखंड स्थित उमा पांडेय महाविद्यालय में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की कॉलेज इकाई का चौथा सम्मेलन कॉलेज के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया। इसकी अध्यक्षता आइसा नेत्री अनु कुमारी ने की, जबकि संचालन कॉलेज इकाई सचिव रंजन कुमार ने किया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि छात्र संगठन आइसा हमेशा छात्र-छात्राओं के सवालों को लेकर संघर्ष के अग्रिम मोर्चे पर खड़ा रहा है। चाहे कैंपस के भीतर शिक्षा, शैक्षणिक सुविधाओं और छात्र अधिकारों का सवाल हो या कैंपस के बाहर शिक्षा और रोजगार का मुद्दा, आइसा लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-विरोधी नई शिक्षा �