जौनपुर: जौनपुर में मनोज यादव का सपा से निष्कासन रद्द, दो दिन में हुई वापसी
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने बरसठी क्षेत्र के गोहका गांव निवासी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव का निष्कासन रद्द कर उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव के समर्थन और उनके पक्ष में प्रचार करने के आरोप में उन्हें 20 अक्टूबर को पार्टी से निष्कासित किया गया था। सपा के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने शुक्रवार की सुबह करीब