कुर्था: बकरीद को लेकर कुर्था थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Kurtha, Arwal | May 26, 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कुर्था थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ निशा कुमारी एवं थानाध्यक्ष समीर कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।