शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो शराब तस्करों को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से 6 लीटर देशी चुलाई शराब और 5 पीस फ्रुटी पैक विदेशी शराब तथा दो बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान मथुरा गांव निवासी प्रदुमन साह और मिथलेश कुमार के रूप में की गई है।