राजगढ़: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद ढाबे से बाल श्रमिक मुक्त कराए गए, संचालक पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल श्रमिकों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) टीम द्वारा खिलचीपुर स्थित एक ढाबे पर जांच