Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
image
image
image

आज दिनांक 05.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, शिवसागर का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा विभिन्न राजस्व एवं लोक सेवा से संबंधित कार्यों की समीक्षा किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसलिए सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जिला पदाधिकारी ने निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए। कहा कि इन प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय-समय पर होती है, इसलिए इनके निर्गमन में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यालय में अभिलेखों के संधारण, फाइलों के रख-रखाव तथा कार्यालयीन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखा जाए तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। #IPRD #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar

59 views | Patna, Bihar | Aug 5, 2026

MORE NEWS

प्रशांत किशोर कैसे जीते जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बताया#shorts

प्रशांत किशोर कैसे जीते जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बताया#shorts

Patna Rural, Patna | Aug 7, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिया संदेश

पूर्वी चंपारण के राधा नगर स्थित मनोरमा देवी सीकरिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, जीएनएम सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका सुमन भारती, प्रिंसिपल प्रीति दुबे एवं शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।।।।।।।।।।।

#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिया संदेश पूर्वी चंपारण के राधा नगर स्थित मनोरमा देवी सीकरिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, जीएनएम सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका सुमन भारती, प्रिंसिपल प्रीति दुबे एवं शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।।।।।।।।।।। #motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice

Patna Rural, Patna | Aug 6, 2026

आज दिनांक 05.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, शिवसागर का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा विभिन्न राजस्व एवं लोक सेवा से संबंधित कार्यों की समीक्षा किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन तथा निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों के स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं ई-मापी जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसलिए सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जिला पदाधिकारी ने निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए। कहा कि इन प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय-समय पर होती है, इसलिए इनके निर्गमन में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यालय में अभिलेखों के संधारण, फाइलों के रख-रखाव तथा कार्यालयीन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखा जाए तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। #IPRD #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Patna News