लोहरदगा: शहीद शेख भिखारी फुटबॉल मैदान में फुटबॉल फाइनल, रंगारंग कार्यक्रम के बीच खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
शहीद शेख भिखारी फुटबॉल मैदान में फुटबॉल फाइनल, रंगारंग कार्यक्रम के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया दम लोहरदगा। ककरगढ़ पंचायत के फुलसुरी पतराटोली स्थित शहीद शेख भिखारी फुटबॉल मैदान में बीते शाम फुटबॉल मैच के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले को लेकर मैदान में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी और पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।