रसूलाबाद: वासखेड़ा में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर हमला, लाठी-डंडे और चाकू से दो को किया घायल, मामला दर्ज
रसूलाबाद क्षेत्र के वास खेड़ा निवासी विनोद कुमार पुत्र रामप्रकाश ने कोतवाली में पुलिस को शिकायती पत्र बताया कि 24 सितंबर को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही अजय,शिवम व सूरज और अभिषेक ने गालियां देनी शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि अजय और शिवम ने लाठी-डंडों से हमला किया,सूरज ने ईंटा फेंककर मारा