निज़ामाबाद: भड़सड़ा खालसा में 12 दिन तक श्रद्धांजलि का तांता लगा, वीआईपी मूवमेंट खत्म होते ही हटी सुरक्षा व्यवस्था
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पर उनके पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए बीती देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा है और इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।