कांके: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। फिलहाल महिला ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है इसका पता नहीं चल सका है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।