कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी पर सीएम ने की बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 23, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में सोमवार शाम करीब पांच बजे मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की राशि 28 दिसंबर को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगा।