कांके: रांची के सदर अस्पताल का सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 23, 2024 रांची स्थित सदर अस्पताल का दोपहर करीब तीन बजे सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्ध्ता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ सफाई, डॉक्टर और नर्स की उपस्थिति और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।