आज़मगढ़: जाफरपुर स्थित स्कूल में डीएम ने फाइलेरिया संबंधित अभियान का किया शुभारंभ, CMO ने कहा 28 फरवरी तक घर घर जाकर खिलाएंगे दवा
जाफरपुर में स्कूल में शनिवार को DM विशाल भारद्वाज ने फाइलेरिया से बचाव को लेकर अभियान का शुभारंभ किया। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान को लेकर बच्चों से अपने संबोधन में DM ने कहा कि मैंने अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए फाइलेरिया से बचाव की दवा खा ली है। अब सभी लोग भी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें। CMO ने भी कई जानकारी दी।