आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में एक पैर से परेशान युवक को इलाज के भटकने को मजबूर किया कर्मचारियों ने, नहीं दिया व्हील चेयर
मंडलीय चिकित्सालय में कई बार असंवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। गोरखपुर से अपने पैर में लगे स्टील के रॉड को निकलवाने के लिए आए युवक को शुक्रवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने उपलब्ध होने के बाद भी व्हीलचेयर नहीं दिया। युवक डॉक्टर से मिलने के लिए अस्पताल में परिसर में एक पैर पर ही चलने को मजबूर हुआ। कर्मचारियों से व्हील चेयर मांगा गया तो मना किया गया।