आज़मगढ़: लाटघाट में बाइक के धक्के से स्कूटी सवार मां बेटी जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में शनिवार को सुबह बाइक ने स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे स्कूटी सवार लीलावती मिश्रा और उनकी पुत्री खुशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों को मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।