एटा: कस्बा पिलुआ में अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय वीरेंद्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Etah, Etah | Nov 11, 2026 निधौली कलां क्षेत्र के गांव धोलेश्वर निवासी 21 वर्षीय वीरेंद्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार शाम वह बाइक से एटा बाजार आया था। घर लौटते समय कस्बा पिलुआ के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्