पदमपुर: गजसिंहपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
गजसिंहपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया।आरोपी से 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।